बच्चों की कल्पना में दिखेगा विकसित भारत का सपना, मेरठ में 55 हजार विद्यार्थी भरेंगे रंग
मेरठ, सितम्बर 17 -- 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार अब बच्चों और युवाओं की कल्पनाओं में बसे भारत को तस्वीर और शब्दों में सामने लाएगी। मेरठ में 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम के तहत 1068 विद्यालयों के करीब 55 हजार विद्यार्थी अपने रंगों से विकसित भारत की तस्वीर उकेरेंगे। कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 17 से 30 सितंबर तक ड्राइंग प्रतियोगिता होगी, जबकि कक्षा नौ से 12 तक के करीब 11 हजार विद्यार्थी 414 विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता के जरिए देश के भविष्य को लेकर अपने विचार रखेंगे। उच्च शिक्षा संस्थानों में पांच स्थानों पर 75 युवा संवाद प्रतियोगिता में शामिल होंगे। अभियान के जरिए विद्यार्थियों और युवाओं को देश की पिछले एक दशक की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.