प्रयागराज, मई 20 -- महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में आयोजित दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन बुधवार को हुआ। 11 से 20 मई तक चले इस शिविर में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने कला, संगीत, नृत्य, विज्ञान और तकनीक से जुड़ी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने फिंगर पेंटिंग, बर्ड फीडर निर्माण, मिनी गार्डन, कर्सिव राइटिंग, पारंपरिक खेलों और योग का अभ्यास किया। वहीं डिजिटल डायनामोज और यंग इन्वेंटर्स लैब में एआई, ब्लॉक बेस्ड कोडिंग और वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर विद्यालय की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता, प्रधानाचार्या अल्पना डे ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। यह भी पढ़ें- बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र यह भी...