बोकारो, सितम्बर 30 -- कसमार, प्रतिनिधि। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रहे संगठन सहयोगिनी ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत किया है। संगठन के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन शोषण और साइबर अपराध से बचाने के लिए सोशल मीडिया मंचों को भारतीय कानूनों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दुनिया में बच्चों के सामने यौन शोषण, मानव तस्करी, सेक्सटॉर्शन, निजी डेटा के दुरुपयोग और साइबर बुलिंग जैसे गंभीर खतरे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सोशल मीडिया मंचों के लिए ऐसे वैधानिक नियम बनाने की संभावना पर विचार करने को कहा है, जिससे नाबालिगों से जुड़े भारतीय कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- बच्चों की ऑनलाइन शोषण से अब होगी रक्षा अदालत ने सोशल मीडिया मंचों से स...