ललितपुर, अगस्त 4 -- ललितपुर। अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीमार पड़ने की घटना में खाद्य पदार्थों के बाद उल्टी की माइक्रोबायोलाजिकल जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें एक ऐसे वैक्टीरिया की मौजूदगी मिली है, जिससे पेट दर्द, उल्टी, घबराहट होती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस रिपोर्ट से प्रशासन को जल्द ही अवगत कराएंगे। बीते जुलाई माह में धौर्रा ग्राम पंचायत स्थित अटल आवासीय विद्यालय में दोपहर के समय भोजन करने के बाद एक-एक करके कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। बच्चों को पेट में दर्द, उल्टी, घबराहट की शिकायत हुई थी। गुजरते समय के साथ बीमार बच्चों की संख्या बढ़ते ही डीएम के निर्देश पर जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. देशराज को गहनता से जांच के लिए अटल आवासीय विद्यालय भेजा गया था। उन्होंने विद्यालय जाकर बेहद बारीकी से जांच की और बच्च...