जहानाबाद, मार्च 11 -- आंगनबाड़ी समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण करपी, निज संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जांच के क्रम में प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में केयाल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण सहायक निदेशक, जिला कृषि कार्यालय रोहित रौशन के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर संचालित योजनाओं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, रजिस्टर संधारण तथा साफ-सफाई की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक ने आंगनबाड़ी सेविका से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं, बच्चों को दिए जाने वाले पूरक पोषाहार, टीकाकरण तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध अभिलेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.