बच्चों की उतारी आरती, मिठाई खिलाई
कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड सिराथू क्षेत्र में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय भदवा, प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय सिराथू और प्राथमिक विद्यालय पैंसा सहित सिराथू ब्लॉक के सभी स्कूलों में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, पुस्तक वितरण और जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रमों के साथ नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई।प्राथमिक विद्यालय भदवा में नवप्रवेशी बच्चों का अभिभावकों के साथ तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर अभिभावकों को बधाई दी और उन्हें नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया। इसी क्रम में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.