छपरा, मार्च 9 -- फोटो:3 सोमवार को नगर पालिका चौक पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते ड्राइवर छपरा, एक संवाददाता। बच्चों की उच्च शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर ड्राइवरों ने सोमवार को शहर के नगरपालिका चौक पर धरना दिया। बिहार ड्राइवर महासंघ के आह्वान पर सारण जिला इकाई के ड्राइवरों के धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सुनील राय ने की। धरनार्थियों ने ड्राइवरों के लिए आयोग का गठन करने,बीमा और मुआवजा की राशि दुर्घटना के बाद मृत्यु होने पर 20 लाख, अपंगता पर 10 लाख, और इलाज के लिए 5 लाख रुपये का बीमा और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ड्राइवरों का साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने धरना के माध्यम से 55 वर्ष के बाद के ड्राइवरों को पेंशन योजना से जोड़ने, ड्राइवरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.