संतकबीरनगर, मार्च 18 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल क्षेत्र के राजमन पाण्डेय अम्बिका पाण्डेय इंटर कालेज जोरवा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यालय परिसर में मंगलवार की देर शाम हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।मुख्य अतिथि बृजेश चन्द्र त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत से कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत किया। एकांकी के मंचन ने लोगों को हंसते-हंसाते लोट-पोट कर दिया। प्रधानाचार्य वंदना पाण्डेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए बेहतर शिक्षा की कटिबद्धता जताई। वहीं प्रबन्धक जगदीश पाण्डेय ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन रामधनी यादव न...