पटना, मार्च 18 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों की आंख की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क चश्मे दिये जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों के नेत्र सहायक अपने प्रखंड के विद्यालयों में जाकर बच्चों की आंखों की जांच कर रहे हैं। मंत्री ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्कूल आई स्क्रीनिंग अभियान को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में दृष्टि दोष की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। स्कूल आई स्क्रीनिंग राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंत्री ने कहा कि जांच के दौरान जिन बच्चों में दृष्टि दोष पाए जाते हैं, उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में विस्तृत जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद दृष्टि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.