बच्चों की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
हरदोई, अगस्त 14 -- पाली, संवाददाता। बच्चों की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत पर पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। थाना के साइबर प्रभारी एसआई अतुल शर्मा ने लिखाई एफआईआर में बताया कि साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई शिकायत की जांच की गई। उक्त जांच हेतु साइबर सेल हरदोई से बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल से सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बंध में पेन ड्राइव से डाटा प्राप्त हुआ था। जिसकी जांच में जानकारी हुई कि कस्बा के मोहल्ला भगवंतपुर निवासी हरिओम राजपूत द्वारा बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर जानबूझकर वायरल किए गए है। जिससे समाज में गलत संदेश फैल गया। इंस्पेक्टर विजय मिश्रा ने बताया अभियोग दर्ज किया गया है। मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.