उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव। जनपद की एसआरजी डॉ. रचना सिंह ने बिछिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डीह द्वितीय का सपोर्टिव सुपरविजन किया। यहां पर स्थानीय मेले और त्योहार की वजह से विद्यालय में उपस्थित कम होने की बात सामने आई। ऐसे में प्रत्येक कक्षा के अनुपस्थित बच्चों को चिन्हित किया गया और अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों को फोन के माध्यम से संपर्क कर बच्चों की अनुपस्थिति का कारण जाना गया। रचना सिंह ने कक्षा में बच्चों की नियमित उपस्थिति के महत्व के बारे में समझाया तथा अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों में सरस्वती, रामदेवी, किरन, सपना, काजल, रेनू, विनोदिनी, मीरा, स्नेहलता, माधुरी, विन्धरेश्वरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...