ललितपुर, मार्च 19 -- प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पक्षी संरक्षण की दिशा में 'मानव ऑर्गेनाइजेशन' ने नया अध्याय लिखना शुरू कर दिया है। जिले के हर घर और हर आंगन में गौरैया की चहचहाहट वापस लाने के लिए संस्था ने इस मुहिम की बागडोर बच्चों के हाथों में सौंपी है। इनके चीं-चीं ग्रुप गठित किए जा रहे हैं, जो पक्षियों की देखभाल के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। पक्षियों की देखभाल के लिए मानव आर्गेनाइजेशन नामक संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों का मानना है कि बच्चे बेहद संवेदनशील होते हैं। वह यदि किसी काम में मन से लग जाएं तो उसको जीवनभर करते रहते हैं। इसी वजह से संस्था ने दिन प्रतिदिन कम होते पक्षियों की देखभाल का जिम्मा बच्चों को सौंपने का निर्णय लिया। उन्होंने 'ची-ची ग्रुप' का गठन भी शुरू कर दिया है। जनपद ललितपुर के प्रत्येक वार्ड में बच्चों को संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.