मधेपुरा, मई 20 -- मधेपुरा। प्रचंड धूप व गर्म हवा छोटे - छोटे बच्चे के स्वास्थ पर असर डालने लगा है। बच्चों के प्रति लापरवाही परिजनों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। करीब एक पखबाड़े से मौसम का मिजाज बदलने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस मौसम में छोटे-छोटे बच्चों में लूज मोशन, उल्टी-दस्त, खुजली, वायरल फीवर आदि बीमारियों के चपेट में आ रहे है। बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है, बच्चों को हल्का पौष्टिक आहार देना चाहिए, खूब पानी पिलाना चाहिए। सूती कपड़े पहनना चाहिए, बच्चे को साफ - सुथरा रखना चाहिए। इस मौसम में खासकर छोटे - छोटे बच्चे और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में बच्चे खेल रहे हैं बाहर? हीट एग्जॉशन के इन 9 संकेतों को ना करें इग्नोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...