बच्चों का समुचित विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी
चाईबासा, जून 20 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि बच्चों का समुचित विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उपायुक्त शुक्रवार को मिशन वात्सल्य अंर्तगत परिवार आधारित देखरेख कार्यक्रम स्पॉन्सरशिप के तहत आच्छादित लाभुकों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय पारिवारिक-सह-मिलन समारोह में बोल रहे थे। सदर चाईबासा प्रखंड कार्यालय के सभागार में उपायुक्त ने कहा कि मिशन वात्सल्य के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना के माध्यम से पात्र बच्चों को 4 हजार रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उनके पालन-पोषण, शिक्षा, पोषण एवं अन्य आवश्यक जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- मनोहरपुर में 'मिशन वात्सल्य' में 52 बच्चों को मिला मार्गदर्शन उपायुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.