लोहरदगा, मई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय में लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने की। उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों का शत प्रतिशत सुनिश्चित करें। हर स्वास्थ्य उपकेंद्र बिजली का कनेक्शन रहे। शौचालय की मरम्मति कराएं। पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित करें।सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रसव पूर्व जांच की संख्या बढ़ाने, पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की मानक के अनुसार हीमोग्लोबिन आदि बिंदुओं पर नियमित जांच करने, एनिमिया पर उपचार करने, एनिमिक गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की दवाओं का सेवन कराने को कहा। सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों में एएनसी का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण प्रतिशत करने का भी निर्देश दिया गया। मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर की भी समीक्षा की गयी...