बच्चों का विवाद शांत कराने पहुंचे युवकों से मारपीट, पांच पर केस
गोरखपुर, मई 29 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजाबारी गांव निवासी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई की शाम करीब छह बजे गांव के बच्चों के बीच कहासुनी और विवाद हो रहा था। इसी दौरान उनका पुत्र सूरज तथा ओम बच्चों का विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में दो गाँव के लोगों में बरसीं लाठियां, पांच घायल आरोप है कि उसी समय गांव के कुछ लोगों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी, आशा, हबराजी, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.