अमरोहा, मार्च 23 -- बच्चों का विवाद निपटाने के लिए रविवार रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में चल रही पंचायत के बीच दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पंच मौके से भाग खड़े हुए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह गांव में बच्चों के बीच विवाद हो गया था। मामला निपटाने के लिए रात करीब 9:00 बजे गांव निवासी सुल्तान की चौपाल पर दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी। दोनों पक्षों के साथ गांव के तमाम लोग पंचायत में मौजूद थे। अचानक कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। घटना के बाद पंच मौके से भाग खड़े हुए। मारपीट में अतीक पुत्र हामिद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.