अमरोहा, मार्च 24 -- हसनपुर, संवाददाता। बच्चों का विवाद निपटाने के लिए रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में चल रही पंचायत में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पंच मौके से भाग खड़े हुए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर पर एक पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह गांव में बच्चों के बीच विवाद हो गया था। मामला निपटाने को रात करीब नौ बजे गांव निवासी सुल्तान की चौपाल पर दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी। दोनों पक्षों के साथ ही गांव के तमाम लोग भी पंचायत में मौजूद थे। अचानक कहासुनी में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के बाद पंच भाग खड़े हुए। मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.