चंदौली, जून 8 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड सभागार में सोमवार को सहायक विकास अधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई, जिसमें विकासखंड की आठ ग्राम पंचायतों भोड़सर, कलानी, तियरा, सरैया, बसाढ़ी, सिहर, ठेकहा एवं बनरसिया को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बाल श्रम मुक्त अभियान की जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्र प्रकाश ने शासन की मंशा के अनुरूप बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की बैठकें आयोजित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद इन पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

सभी बच्चों का विद्...