नई दिल्ली, मार्च 27 -- अमेरिका में पहली बार जूरी ने बड़ी टेक कंपनियों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लॉस एंजेलिस में एक जूरी ने मेटा और यूट्यूब को उनके प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से बच्चों को हुए नुकसान के लिए दोषी पाया। इस खबर के बाद मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा के शेयर भी गुरुवार को 7.92 प्रतिशत लुढ़ककर 547.75 डॉलर पर बंद हुए। इसका असर उनके नेटवर्थ पर पड़ा और एक ही दिन में उनकी संपत्ति 16 अरब डॉलर कम होकर 195 अरब डॉलर पर आ गई। यानी जुकरबर्ग 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर भी औंधेमुंह गिरे। इससे लैरी पेज की संपत्ति में गुरुवार को 7.11 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। अब उनकी संपत्ति 243 अरब डॉलर रह गई है। सर्गी ब्रिन भी 6.54 अरब डॉलर की चोट खा बैठे। उनकी संपत्ति ...