बच्चों का भविष्य संवारना ही हमारा साझा लक्ष्य : प्राचार्य
पीलीभीत, मई 19 -- बीसलपुर/पीलीभीत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर के ऑडिटोरियम में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निपुण भारत मिशन, ई-दीक्षा पोर्टल, परिषदीय विद्यालयों में एकेडमिक कैलेंडर, नवीन नामांकन, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब, निपुण आकलन, निपुण प्लस ऐप, निपुण लक्ष्य ऐप, इको क्लब, एआरपी चयन की स्थिति, प्रशिक्षण आदि पर चर्चा की गई। डायट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता, एसआरजी, जिला समन्वयक तथा एआरपी ने चर्चा में भाग लिया। डॉयट प्राचार्य दरवेश कुमार ने योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समस्याओं के समाधान के दिशा निर्देश दिए। एसआरजी वैभव जैसवार, प्रशांत त्रिवेदी ने विचार रखे। बैठक का संचालन नोडल अमित कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर नोडल सुनीता बिष्ट, पुलकित शर्मा, नीलेश नाथ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.