पिथौरागढ़, अप्रैल 11 -- संतोष, पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन विस्थापन के विरोध में आंदोलन 55वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को पूर्व सैनिक संगठन ने कहा कि लोकतंत्र का जो स्वरूप वर्तमान में देखने को मिल रहा है, वह अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। सीमांत क्षेत्र के भविष्य, जनभावनाओं और जनचेतना की आवाज को जिस प्रकार अनदेखा और दबाया जा रहा है, वह लोकतंत्र की आत्मा के विपरीत है। आज की राजनीति मूल मुद्दों से भटककर सीमित विषयों तक सिमटती जा रही है। कहा कि नगर के संस्थानों के लगातार खत्म होने से बच्चों का भविष्य भी गंभीर संकट में पड़ सकता है। इस दौरान सीनियर सिटीजन संगठन के अध्यक्ष डीएन भट्ट,गिरधर सिंह बिष्ट,डॉ.नीरज चंद्र जोशी,शंकर सिंह सामंत,कृष्णा जोशी,आनंद सिंह,घनश्याम जोशी,पूरन जोशी,लक्ष्मण थापा,महेंद्र सिंह,कैप्टन रिटायर सुंदर सिंह मेहता शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.