मैनपुरी, सितम्बर 25 -- बेवर। दंपति के बीच हुआ विवाद कलेजे के टुकड़ों के बंटवारे का कारण बन गया। अपनी जिद पर अड़े पति पत्नी दो बच्चों में से एक-एक बच्चे को अपने साथ रखने का समझौता कर अलग हो गए। मिशन शक्ति केंद्र के सुलह समझौता केंद्र पर आपसी सहमति से लिखित समझौता कर पति पत्नी ने एक-एक बच्चे को अपना साथ लेकर अपनी राह पकड़ ली। शुक्रवार को थाने पर हुए समझौते की क्षेत्र में चर्चा रही। ​ जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के नगला दुर्गा निवासी प्रीती पुत्री राम सिंह का विवाह क्षेत्र के ग्राम नगला देवी निवासी श्यामवीर पुत्र मलिखान सिंह से हुआ था। यह भी पढ़ें- Pakur News: दंपतियों के बीच आपसी मतभेद को किया दूर वर्तमान में पंजाब के मानसा में रह रही प्रीती और उसके पति के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति 5 सितंबर को बच्चों क...