गंगापार, अप्रैल 1 -- नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बच्चों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। नई कक्षा और नई किताबें पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस दौरान अध्यापकों और बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली भी निकाली। मऊआइमा के प्राथमिक विद्यालय गंसियारी द्वितीय मऊआइमा में बुधवार को नवीन नामांकित बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित कर तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों का नामांकन को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में तथा छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन नजदीकी प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया। बैठक में सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली धनराशि, उससे यूनिफॉर्म, जूता-मोजा व स्टेशनरी क्रय कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.