प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को नवारंभ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। तीन से छह वर्ष के बच्चों का शिक्षा से जुड़ाव, बाल वाटिका में नामांकन बढ़ाना और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक शिक्षा को रोचक बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। फूल और गुब्बारे लगाकर विद्यालय को सजाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों साथ अभिभावक भी शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय सड़वा सोमवंशियान, प्राथमिक विद्यालय आशापुर, प्राथमिक विद्यालय ऐंठी, प्राथमिक विद्यालय अजगरा, प्राथमिक विद्यालय पूरे ब्रम्हचारी, प्राथमिक विद्यालय दूल्हेपुर आदि विद्यालयों में नववर्ष आरंभ उत्सव मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...