सिद्धार्थ, अप्रैल 21 -- शोहरतगढ़। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी अंतर्गत दुधवनिया बुजुर्ग गावं स्थित मदरसा के बच्चों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को टीकाकरण किया। एएनएम अंकिता द्वारा करीब दो दर्जन बच्चों को बच्चों रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीडी ( टिटनेस और डिप्थीरिया) का टीकाकरण कर मदरसा के बच्चों को महत्वपूर्ण परामर्श दिया। विद्यालय के प्रबंधक शमसुद्दीन, प्रधानाध्यापक मो. इसहाक, मास्टर जहांगीर, मौलाना नफीस अहमद, हाफिज एजाज अहमद तथा मास्टर नदीम अहमद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डिप्थीरिया रोकथाम के लिए स्कूलों में टीकाकरण अभियान यह भी पढ़ें- बच्चों में किया गया डीपीटी टीकाकरण यह भी पढ़ें- किशोर-किशोरियों को डिप्थीरिया से बचाने को टीकाकरण अभियान शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...