वरीय संवाददाता, जून 2 -- पटना में अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। गर्दनीबाग की शिवपुरी कॉलोनी में बच्चों के झगड़े का बीचबचाव करने पर बदमाश ने रविवार रात ई रिक्शा चालक राजा कुमार (22) को गोली मार दी। सीने के ऊपर और गर्दन में दो गोलियां लगी हैं। उसका बेऊर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं, गर्दनीबाग पुलिस छानबीन कर रही है। थानेदार प्रतोष कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों ने अभी थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। बावजूद इसके पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है। राजा कुमार किराये पर शिवपुरी कॉलोनी में रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पंजाबी कॉलोनी मैदान में दो बच्चे झगड़ रहे थे। राजा ने बच्चों को डांटकर भगा दिया। शनिवार को एक बच्चे के चाचा ने उसका सिर फोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.