उन्नाव, फरवरी 16 -- पुरवा। ब्लाक की ग्राम पंचायत तारागढ़ी के तमाम ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी पुरवा को शिकायती पत्र देकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर बच्चों को राशन वितरित न करने का आरोप लगाया। बच्चों के परिजनों को विद्यालय बुलाकर उनके साथ अभद्रता व गाली गलौज भी किया जा रहा है, जिसकी ग्रामीणों ने एसडीएम पुरवा से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आरोप है बच्चों को राशन न देकर सालों से बाजार में बेचा जा रहा है। रजिस्टर में ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर किए जा रहे है। वहीं गांव की ही बबीता देवी, विटान देवी, रूबी, सोनी देवी, रोशनी देवी, चंद्रमा व जागेश्वर पाल के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनीता पिछले लगभग 8 महीनों से केंद्र नहीं आई है, रजिस्टर घर मंगाकर हस्ताक्षर करने की बात कही। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि सीडीपीओ को जांच सौंपी गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.