कटिहार, मार्च 1 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत मध्य विद्यालय बुद्धनगर के छात्र-छात्राओं को एतिहासिक स्थल का शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। उक्त स्कूल के कुल 51 छात्र-छात्राओं को जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्य विद्यालय बुद्धनगर के प्रधानाध्यापक अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि बच्चों को पुरन देवी मंदिर ,कृषि महाविद्यालय ,पूर्णिया एयरपोर्ट और ध्रुव पार्क का परिभ्रमण कराया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को परिभ्रमण कराने से उनके मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अमरनाथ प्रसाद, सहायक शिक्षक जितेंद्र सिंह ,मुन्ना ऋषि ,सोनी कुमारी ,रंजीता कुमारी ,लखीराम मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...