महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर क्षेत्र बेलवा खुर्द के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय में आयोजित पारम्परिक लोकगीत कार्यशाला के तीसरे दिन बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लेकर लोक संस्कृति और लोक संगीत के प्रति अपनी गहरी रुचि का परिचय दिया।उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ तथा विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को अपनी समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगीतों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। तीसरे दिन प्रतिभागियों को विशेष रूप से पारंपरिक सोहर गीत का अभ्यास कराया गया। गीत और संगीत के मधुर संगम ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। बच्चों ने पूरे मनोयोग और उत्साह के स...