जहानाबाद, फरवरी 26 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारा पंचायत भवन में गुरुवार को बाल संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, पोषण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका शीला कुमारी, दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं, ग्रामीण महिलाएं एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। इस दौरान बच्चों से जुड़े विभिन्न संवेदनशील विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में विशेष रूप से बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों को समुचित पोषण उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा बाल हित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.