बोकारो, अप्रैल 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय भवन में बुधवार से 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधारकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो आगामी 10 अप्रैल तक जारी रहेगा। उक्त जानकारी बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति ने दी। कहा कि 8 से 10 अप्रैल 2026 तक बुंडू पंचायत भवन में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए आधार कार्ड अपडेट और नए आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित तिथियों को बुंडू पंचायत भवन में आएं और अपने बच्चों का आधारकार्ड बनाये। बुंडू पंचायत सचिवालय भवन में बुधवार को आधारकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.