चाईबासा, दिसम्बर 24 -- मझगांव, संवाददाता। मझगांव प्रखंड के घोड़ाबंधा पंचायत भवन में मंगलवार को स्थानीय ग्रामीण मुंडा सोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में बच्चों का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए विशेष ग्राम सभा बैठक आयोजित की गई। घोड़ाबंधा पंचायत मुखिया विवेकानंद पूर्ति ने कहा कि हमारे पंचायत क्षेत्र के सभी गांव में शिक्षा से वंचित एक भी बच्चा नहीं रहेगा। बच्चों का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित की जा रही है। सभी विद्यालयों में बच्चों अनुसार शिक्षकों का उपस्थित, स्मार्ट क्लासरूम, फंक्शन रहित शौचालय, बेहतर पानी की सुविधा, चार दिवारी, मुख्य सड़क से विद्यालय तक पहुंच के लिए पीसीसी सड़क, विद्यालय का सुंदरीकरण, खेल का मैदान, विद्यालय का मरम्मत, सत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी आदि मुद्दों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.