लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ। बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेज की‌ सभी शाखाओं में शनिवार को बच्चों संग शिक्षकों ने होली खेली। एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल ने सभी प्रधानाचार्यो,प्रभारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को मिठाई भेंट कर होली की बधाई दी। प्रधानाचार्यो ने भाईचारे के सौहार्दपूर्ण वातावरण को समृद्धि प्रदान करते हुए बच्चों को सादगी के साथ रंगो भरी होली खेलने संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...