बच्चों और शिक्षकों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- पीलीभीत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज खमरियापुल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता जागरुकता दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण की। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एक से 15 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बबितारानी की अध्यक्षता में स्वच्छता जागरुकता दिवस मनाया गया। स्वच्छता नोडल प्रभारी महेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता, हाथ धुलाई एवं जल संरक्षण के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, हाथ धोने की सही विधि, जल संरक्षण एवं स्वच्छ विद्यालय परिसर बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.