चंदौली, मार्च 28 -- चंदौली, संवाददाता। भारत सरकार की तरफ से पीला फॉस्फोरस 3 प्रतिशत पेस्ट के वितरण को प्रतिबंधित कर दिया गया है। क्योंकि यह रसायन बच्चों और वयस्कों के लिए घातक है। यह लीवर, हृदय और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। जिले में यदि किसी विक्रेता के पास यह रसायन पाए जाने पर कड़ोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि रक्षाधिकारी स्नेह प्रभा ने बताया कि यह पीला फॉस्फोरस 3 प्रतिशत पेस्ट रसायन प्रतिबंधित कीटनाशकों की श्रेणी में आता है। जिसके कारण सार्वजनिक जोखिम को रोकने के लिए इसकी बिक्री और उपयोग विशिष्ट कानूनी शर्तों के साथ प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकाश में आया है कि कीटनाशी विक्रेता इसे चूहानाशी के रूप में किसानों को वितरित कर रहे हैं जो बच्चों और वयस्कों के लिए भी घातक हो सकता है।यह लीवर, केंद्रीय तंत्रि...