प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। मित्र परिषद इलाहाबाद की ओर से रविवार को राजर्षि टंडन मंडपम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राजकुमार शाक्य ने कहा कि शिक्षा और कौशल ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं से केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर कौशल विकास पर जोर देने की अपील की। डॉ.मालिनी ने निरंतर परिश्रम और नैतिकता को सफलता का आधार बताया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ध्रुव नारायण ने किया। इस अवसर पर परशुराम मौर्य, मकरध्वज मौर्य, बलिराम मौर्य, मलखान सिंह, जयंत सिंह, प्रद...