कानपुर, मार्च 29 -- पुखरायां। स्थानीय कस्बे में पुलिस की सुस्ती के कारण बाइक सवारों व ई-रिक्शा चालक अपनी मनमानी करने में लगे हैं। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चला रहे ई-रिक्शा चालक व किशोर बाइक चालक कस्बे के लोगों के लिए जी का जंजाल बने हैं। कोई कारवाई न होने पर आएदिन हो रहीं दुर्घटनाओं में कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। कस्बे में शाम होते ही नव युवक चाहें वह कस्बे की गलियां हो अथवा मेनरोड हो हार्न बजाकर इतनी तेजी में बाइक चलाकर निकलते हैं कि देखने वालों की रूह कांप जाती है। तेज बाइक के अनियंत्रित होते ही फिर उसे संभाल पाना मुश्किल हो जाता है, इसके कारण हाल के दिनों में ही दो लोग काल के गाल में समां चुके हैं और आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। वहीं बिना लाइसेंस लिए ई-रिक्शा चालक भी ई-रिक्शा को बेतरीब ढंग से चला रहे हैं, जिसके कारण ई-रिक्शा पलटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.