गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर। मदरसा रजा-ए-मुस्तफा, तुर्कमानपुर में इमाम-ए-आजम हजरत अबू हनीफा रदियल्लाहु अन्हु के उर्स-ए-पाक के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की काउंसिलिंग की गई। कार्यक्रम में मदरसे की छमाही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सना फातिमा को बहारे शरीअत और शिफा खातून, फिजा खातून, खुशी नूर, शालिबा खान व शिफा नूर को इनाम से नवाजा गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ शिक्षक मुजफ्फर हसनैन रूमी ने कहा कि आज के दौर में बच्चों और अभिभावकों दानों की काउंसिलिंग आवश्यक है। अध्यक्षता शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने की। कार्यक्रम में असगरी खातून, शबाना खातून, नूर जहां, सादिया नूर, मुबश्शिरा कुरैशी, मुअज्जमा कुरैशी, इरम परवीन, साहिबा खातून, गुल अफ्शां खातून, मुहम्मद सफियान, अब्दुल समद, जलालुद्दीन, रहमत अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.