उन्नाव, अप्रैल 4 -- चकलवंशी। स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक बंबालाल दिवाकर ने कहा कि जीवन का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि भले ही दो रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों की शिक्षा से किसी प्रकार का समझौता न करें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखकर किया गया। बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि स्कूल चलो अभियान केवल नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की और बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.