दुमका, मार्च 3 -- दुमका। टाइनी टोट्स स्कूल दुमका में सोमवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल और बच्चों की खुशियों से झूम उठा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने मित्रों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को अबीर-गुलाल लगाकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। नन्हे बच्चों ने होली के मनमोहक गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरे परिसर में उल्लास और उत्सव का वातावरण बन गया। बच्चों की मासूम मुस्कान और उमंग ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका सुनीता मुखर्जी ने भी नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा ...