आजमगढ़, अगस्त 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में बच्चों, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में मनमानी नहीं चलेगी। नियमित टीकाकरण को और प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। सीएचसी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। टीकाकरण के दिन 10 स्थानों का निरीक्षण करेंगे। गुणवत्ता, कोल्ड चेन व्यवस्था, वैक्सीन की उपलब्धता सहित अन्य की जांच करेंगे। पूर्ण प्रतिरक्षण की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की व्यवस्था बेहतर होगी। जिले में करीब छह सौ केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी और आशा के माध्यम से प्रतिदिन टीकाकरण किया जाता है। टीकाकरण बच्चों को 12 प्रकार की बीमारियों से बचाता है। ग्रामीण क्षेत्र में कई टीकाकरण केंद्रों पर स्थिति ठीक नहीं है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा ह...