बच्चों, गर्भवती-धात्री महिलाओं को मिलेगा आयु के अनुसार संतुलित आहार
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जाने वाले पोषाहार में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के अनुसार छह माह से एक वर्ष तक के सामान्य बच्चों को शिशु आहार (आटा, बेसन, हलवा) तथा कुपोषित बच्चों को आरोग्य पोषण (ऊर्जा युक्त हलवा) मिलेगा। एक से तीन वर्ष तक के सामान्य बच्चों को शिशु आहार, जबकि कुपोषित बच्चों को बाल संजीवनी (ऊर्जा युक्त हलवा) दिया जाएगा। वहीं तीन से छह वर्ष तक के सामान्य बच्चों को बाल पुष्टिक ब्रांड के तहत बेसन बर्फी और वेजिटेबल प्रेम सेवा खिचड़ी उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि कुपोषित बच्चों को सक्षम पोषण के नाम से ऊर्जा युक्त हलवा और वेजिटेबल खिचड़ी दी जाएगी। इसी तरह गर्भवती महिलाओं और शून्य से छह माह तक के शिशुओं को स्तनपान कराने वाली धात्री महिलाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.