नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- अगर आप भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं आपके बच्चे AI से कुछ उल्टी-सीधी, गैरजरूरी या फिर ऐसी बातें तो नहीं पूछ रहे हैं, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं, तो मेटा ने लोगों की इस समस्या का समाधान कर दिया है। दरअसल, मार्क जकरबर्ग की कंपनी मेटा अब माता-पिता को यह देखने की सुविधा देती है कि उनके बच्चों ने Meta AI के साथ किन-किन विषयों पर बातचीत की है। यह अपडेट गुरुवार को जारी किया गया, जो Instagram, Facebook और Messenger पर लागू होता है। इस कदम से माता-पिता को अपने बच्चों की सुरक्षा पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा, जिसके लिए सुपरविजन हब में एक नया 'Insights' टैब दिया गया है। कैसे काम करता है यह फीचर, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ..चलिए बताते हैं कैसे काम करेगा नया फीचर टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा का कहना है क...