कुशीनगर, अप्रैल 7 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर इस समय इलाज कराने हेतु बच्चों की सर्वाधिक भीड़ जुट रही है। बदलते मौसम के प्रभाव से बच्चे उल्टी-दस्त, बुखार इत्यादि की समस्या से बीमार पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ महिला चिकित्सक के नहीं आने से तमाम महिलाओं को निराश वापस लौटना पड़ा।बाल चिकित्सक डॉक्टर गोपाल गुप्ता ने बताया कि दिन में मौसम का मिजाज गरम तथा रात्रि में ठंडक होने का प्रभाव बच्चों पर ज्यादा पड़ रहा है। बच्चे आमतौर पर इस समय उल्टी, दस्त, वायरल फीवर, सर्दी जुकाम की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पौष्टिक आहार, सादा खाना, दिन भर पानी ज्यादा से ज्यादा पिलाने तथा धूप से बचाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि तेज बुखार होने पर नीम हकीम से इलाज ना करा कर सीएससी कप्तानगंज या बाल रोग वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.