गौरीगंज, अप्रैल 5 -- शुकुल बाजार। माधव बाजपेयी अब बीच में पढ़ाई छोड़ कर स्कूल न आने वाले बच्चों की प्रेरणा एप के जरिए निगरानी की जाएगी। उनकी गैरहाजिरी पर अलर्ट हेडमास्टर से लेकर बीएसए तक पहुंचेगा। इसके लिए इसी सत्र से आनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है। जिसके जरिए सरकार शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति से लेकर मिड डे मील तक पर नजर रखेगी।जनपद के 1575 परिषदीय स्कूलों में एक लाख 30 हजार से बच्चे पंजीकृत हैं। वहीं शुकुल बाजार क्षेत्र में 114 परिषदीय विद्यालयों में 12150 छात्र पंजीकृत हैं। इन सभी को यू-डायस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी है। इसके जरिये हर छात्र की उपस्थिति पर डिजिटल नजर रखी जा सकेगी। इस नई व्यवस्था के तहत यदि कोई छात्र लगातार स्कूल न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.