औरंगाबाद, फरवरी 24 -- मदनपुर के दशवतखाप स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को अवध फाउंडेशन, दशवतखाप के तत्वावधान में प्रोफेसर स्व. अनिल कुमार सिंह की सातवीं पुण्य स्मृति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अनुज कुमार सिंह ने की। आरंभ में अतिथियों ने प्रो. सिंह के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन साहित्यकार सह फिल्म निर्देशक सुबोध कुमार ने किया। अनुज कुमार सिंह ने कहा कि प्रो. अनिल कुमार सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत थे और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित थे। वे गोल्ड मेडलिस्ट थे तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी स्मृति में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह और अनुज कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.