पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में बुधवार से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो गया। सत्र के पहले दिन सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने देखा कि कुछ बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे हैं। इस बात से चिंतित प्रधानाध्यापक उन बच्चों के घर पहुंच गए। कक्षा आठ के अमन के घर ताला लगा हुआ था। पड़ोसी से पता चला कि वह मां के साथ ममहर गया है और दादी महुआ चुनने गई है। प्रधानाध्यापक वहीं पहुंच गए और महुआ चुनती दादी से बात की। इसी प्रकार नंद कुमार मौसी के यहां गया है। टालमटोल करते हुए मां बोली कि अगला महीना में आएगा। वहीं छात्र राम कुमार बुखार की हालत में बाहर निकला। छात्रा बेबी कुमारी,माधुरी कुमारी तथा छात्र हिमांशु व छात्रा अंजलि कुमारी(भाई-बहन) को समझाकर व उनके माता-पिता से संवाद कर उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.