हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बहादराबाद स्थित सिकंदराबाद क्षेत्र में शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को संबंधित विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, बच्चों और अभिभावकों से विस्तृत बातचीत कर मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत एक शिक्षक द्वारा एक छात्र के साथ मारपीट करने और महिला स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत सही पाई गई। आयोग अध्यक्ष ने संबंधित उच्चाधिकारियों को तत्काल और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बच्चे की पिटाई के मामले में अध्यापक पर कार्रवाई के निर्देश विद्यालय परिसर में संचालित दो प्राथमिक विद्यालयों को प्...