आगरा, अप्रैल 2 -- गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बालक से कुकृत्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। घायल आरोपी से भी पूछताछ की है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एक अप्रेल को एक ग्रामीण ने तहरीर देकर अमन नाम के युवक के विरुद्ध एक वर्षीय बेटे से कुकृत्य करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एक अप्रेल की रात को ही जानकारी पर पुलिस ने आरोपी अमन पुत्र अतर सिंह निवासी मौर्या थाना गंजडुण्डवारा को मुठभेड के बाद पटवारी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायर किया। पुलिस की ओर से जबावी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उ...